फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की मौत पर कुलपति से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से इस्तीफा मांगा है।

डॉ. जसीम ने कहा कि हड़ताल के दौरान अब तक 13 लोगों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। मगर, कुलपति ने जांच समिति गठित करने के अलावा हड़ताल समाप्त करने के लिए कोई पहल नहीं की है। एएमयू छात्र संघ व रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की आपसी अहंकार की लड़ाई में मरीज मर रहे हैं।
विज्ञापन


मानवता शर्मसार हो रही है, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय में मुशायरा और अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसकी भर्त्सना की जानी चाहिए। उन्होंने कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में हिंसक और फायरिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन


वह प्रशासन संचालित करने में सर्वथा विफल हैं। डॉ. जसीम ने कहा कि अगर कुलपति इस्तीफा नहीं देते हैं और इसी तरह मेडिकल कॉलेज में मरीज मरते रहे तो वह केंद्र सरकार का इस ओर ध्यान दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें