अवैध देशी शराब सहित एक काबू
चरखी दादरी।
बौंदकलां थाना पुलिस ने गांव जयश्री निवासी एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब सहित काबू किया है। उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार बौंदकलां थाना पुलिस को शुक्रवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि जयश्री निवासी एक व्यक्ति शराब बेचने का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जयश्री गांव में दबिश दी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अवैध शराब होने की बात कबूल ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नौ बोतल अवैध शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयश्री निवासी दीवान सिंह के रूप में हुई।