फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया सुशील चार महीने से दिल्ली से फरार था

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंगलवार की रात जट्टारी में पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश सुशील ठाकुर पिछले चार महीने से दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में फरार चल रहा है। उस पर हत्या सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

अलीगढ़ में दबोचे जाने के बाद न्यू अशोक नगर दिल्ली के डीसीपी पंकज सिंह ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर सुशील को बी वारंट के आधार पर अब रिमांड पर लेने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। दबोचे गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसी वर्ष 30 जुलाई को दिल्ली के गाजीपुर मयूर विहार के रहने वाले सुशील ठाकुर पर थाना न्यू अशोक नगर में धारा 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे सुशील ठाकुर पर दर्ज हैं।

मंगलवार की रात को जलालपुर मोड़ कस्बा जट्टारी में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार आई 20 (बिना नंबर) सफेद रंग को रुकवाने प्रयास किया, लेकिन कार तेजी से निकल गई।

संदिग्ध बदमाश होने की आशंका पर पुलिस ने कार का पीछा किया। यह बदमाश भरतपुर बझेड़ा की पुलिया से लंगोट गढ़ी जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। रास्ते में पुलिस की गाड़ी को देख बदमाशों की कार गड्ढे में फंस गई।

बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भाग गए थे। इसमें सुशील ठाकुर के पैर में गोली लगी थी।

जिसे बाद में जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार को दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर क्षेत्र के डीसीपी पंकज सिंह ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर सुशील की रिमांड प्रक्रिया की शुरुआत की बात कही है।
विज्ञापन


यह किए गए गिरफ्तार
- सुशील ठाकुर उर्फ गोलू पुत्र सुभाष, निवासी बी 1257 जीडी कालोनी मयूर विहार, थाना गाजीपुर दिल्ली
- सोनू पुत्र भूपेंद्र, निवासी जलालपुर, थाना टप्पल

यह हैं फरार
- विकास कासना पुत्र लज्जाराम, निवासी घड़ौली डेयरी फार्म, मयूर विहार, थाना गाजीपुर, दिल्ली
- अरविंद पुत्र नरेंद्र, निवासी खड़वाया, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी-
थाना प्र्रभारी टप्पल, संजय कुमार पांडेय, थाना खैर के प्रभारी अरविंद राठी, सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, सिपाही राघवेंद्र सिंह, धनेंद्र कुमार, गोविंद, वरुण, अरविंद, अमित, दिलीप, नरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें