फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश दबोचे, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के थाना बन्ना देवी इलाके में गुरुवार की रात कैंटर लेकर भाग रहे
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के
दो ईनामी बदमाश दबोच लिए, जबकि उनके तीन अन्य साथी भाग गए।

पकड़े
गए एक बदमाश के पांव में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
देर रात अस्पताल में पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।

थाना बन्ना देवी के प्रभारी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह अपने हमराह के साथ
नुमाइश मैदान के पास गुरुवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक
कैंटर में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्हें रुकने के लिए
इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर
दी।

पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली एक बदमाश के पांव
पर लग गई। बाकी के बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जख्मी बदमाश को
कब्जे में ले लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। पूछताछ में पकड़े
गए ईनामी बदमाश ने अपना नाम जाकिर निवासी रजा नगर थाना क्वार्सी बताया।

जाकिर पर पहले के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें कई संगीन धाराओं में दर्ज
हैं। घटना के बाद पुलिस कांबिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक और
बदमाश को बन्ना देवी से ही पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाश का नाम जफर निवासी
चिलकौरा थाना क्वार्सी बताया है। इस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के नाम और ठिकाने बताए हैं। जिनकी तलाश
की जा रही है। तीन अन्य साथी फरार हैं।

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़े गए हैं। एक के पांव
में गोली लगी है, जिसका उपचार हो रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश
दी जा रही हैं। वह जल्द ही पुलिस के कब्जे में होंगे।
-अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

पांच से संगम विहार में होगी रामलीला
आदर्श रामलीला कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में संगम विहार में
होने वाली रामलीला के बारे में चर्चा की गई। यहां हरी सिंह लोधी को कमेटी
का अध्यक्ष और मंच संचालक एसपी सिंह को चुना गया। हरी सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक चलने वाली रामलीला में इस बार नए कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, विष्णु
शंकर, शिवदत्त, राजवीर, विजय सिंह और शंकरलाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें