फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस दोदपुर इलाके में संचालित एक संस्था ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठ ली और उन्हें टूरिस्ट वीजा पर सऊदी भेज दिया। वहां पहुंचकर जब युवकों को रोजगार नहीं मिला तो किसी तरह प्रयास कर युवक परिजनों की मदद से वापस आ गए। अब जब कंपनी से रुपये वापस मांगे तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में युवकों की ओर से विदेश मंत्रालय में शिकायत की गई। इसे लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से यूपी पुलिस को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

वाकया के अनुसार मो.रहीस खान निवासी खुशहालपुर मिर्जापुर सहारनपुर निवासी युवक की ओर से विदेश मंत्रालय को यह शिकायत की गई कि उन सहित एक दर्जन लोगों से अलीगढ़ के दोदपुर इलाके की एक कंपनी ने सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये ले लिए और हमें यहां से सऊदी भेज दिया। वहां पहुंचकर पता चला कि हमारे साथ ठगी हुई है। हमें टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। वहां न हमें नौकरी मिली और न परमिट मिला। इस बात की जानकारी हम लोगों ने परिजनों को दी तो किसी तरह परिजनों के प्रयास से सभी लोग वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह में यहां आने के बाद 21 फरवरी को विदेश मंत्रालय में यह शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने यूपी पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखा है कि अगर यह कंपनी इस तरह विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर पंजीकृत नहीं है तो इस पर कार्रवाई की जाए। साथ में इस शिकायत के पीड़ितों को भी न्याय दिलाने की बात कही है। फिलहाल पीड़ित अलीगढ़ पुलिस से मदद के लिए प्रयासरत हैं। इधर, अंदरखाने पुलिस ने भी इस कंपनी के विषय में खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें