फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन खंगाले रिकार्ड लेकर रवाना हुई जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोडवेज की बसों में फर्जी टिकट रैकेट के खुलासे के बाद लखनऊ से यहां आई जांच टीम बुद्ध विहार एवं हाथरस डिपो से तमाम दस्तावेज समेटकर लखनऊ ले गई है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को यह टीम मथुरा गई है। वहां से आगरा भी जाएगी। चर्चा है कि टीम ने जो दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, उसके आधार पर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। बताते हैं कि फर्जी टिकट रैकेट के संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं।

21 अगस्त को एसटीएफ ने रोडवेज की बसों में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा किया था। मथुरा डिपो की दो बसों को कब्जे में लेने के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो भागने में सफल रहे। उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ के साथ मारपीट और करोड़ों के सरकारी धन के वारे-न्यारे के खेल ने परिवहन निगम के मुख्यालय तक आला अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यालय से प्रधान महाप्रबंधक (प्रशासन) आशीष चटर्जी, महाप्रबंधक वित्त करमेंद्र सिंह टीम के साथ अलीगढ़ पहुंचे थे। टीम ने बुद्ध विहार डिपो और हाथरस डिपो का रिकार्ड खंगाला है। शुक्रवार की सुबह दोबारा टीम ने बुद्ध विहार डिपो पहुंचकर संदिग्ध रिकार्ड कब्जे में लिया है। जांच टीम ने इस दौरान एसएम आफिस में क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी, एआरएम वित्त यूपी सिंह, बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


जिन दस्तावेजों में गड़बड़ी प्रतीत हो रही है, उसे साथ ले जा रहे हैं। दस्तावेज इतने हैं कि इतनी जल्दी इनकी जांच नहीं हो सकती है। इसलिए सभी दस्तावेजों की लखनऊ में गहनता से जांच होगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही तय होगी।
- करमेंद्र सिंह, प्रधान महाप्रबंधक (वित्त), लखनऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें