फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में घूमते चार चोर दबोच गए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर की ऊपरकोट कोतवाली पुलिस ने कार लेकर चोरी की फिराक में घूम रहे चार अपराधियों को दबोचा है। एसएसआई मो.अकरम के अनुसार आमिर निवासी जामा मस्जिद के पास जंहागीराबाद, बुलंदशहर, रियासत, साजिद व शाहरुख उर्फ काला निवासीगण दौलतपुर अंसारी वाली मस्जिद के पास थाना नरसेना, बुलंदशहऱ को तमंचे, छुरा व नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है। यह चारों एक कार में घूम रहे थे। इन्हें चेकिंग के दौरान कमेला तिराहे से पकड़ा गया। इन पर पूर्व में भी चोरी के मुकदमे हैं। यहां भी चोरी के इरादे से घूम रहे थे। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसी तरह किशोरी को फुसला ले जाने के मामले में किशोरी को मथुरा रोड से बरामद किया गया है। क्वार्सी पुलिस ने जिला बदर के मुकदमे के आरोपी डिगंबर उर्फ डैनी देवसैनी क्वार्सी को दबोचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें