फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व सिपाहियों की एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल थाना क्षेत्र की दलित महिला रजनी पुत्र ज्वाला सिंह ने गुरुवार को एसएसपी से एक दरोगा व दो-तीन सिपाहियों की शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई है। रजनी के मुताबिक वह 20 अगस्त को घर में पत्नी के साथ सो रहा था। इस दौरान गेट खुले हुए थे।

रात दस बजे के लगभग एक दरोगा व दो-तीन सिपाही आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगे। इस दौरान दरोगा ने दिमाग ठिकाने लगाने की बात कहते हुए रजनी को घर से खींचने लगा।
विज्ञापन


पत्नी के पूछने पर उससे भी बदतमीजी कर दी। छुड़ाने के चक्कर में पत्नी के कपड़े भी फट गए। दरोगा व सिपाही उसे घसीटते हुए घर से बाहर लाए और जिप्सी में डालने लगे। इस दौरान शोर शराबा सुनकर बहुत से लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। इसके बाद दरोगा ने मुझे हवालात में बंद कर दिया।

रजनी के मुताबिक रात्रि में सभी पुलिस वालों में उसे नंगा कर जमकर पीटा। इससे उसका कान का पर्दा फट गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बड़ी मुश्किल से इन लोगों से छुड़वाया।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के फुटेज थाने के सीसीटीवी कैमरे में मिल जाएंगे। वहीं रजनी ने मलखान सिंह में अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाने में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। इस कारण प्रार्थी ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें