फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद का निपटारा कराने गए भाजपा युवा नेता पर फायरिंग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके के खैर बाईपास पर शुक्रवार की शाम को भाजयुमो नेता प्रदीप लोधी पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में प्रदीप लोधी को हाथ और पैर में छर्रे लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप अपने एक दोस्त के विवाद में सुलह समझौता कराने गए थे। इसी दौरान उनके ऊ पर दूसरे पक्ष के युवकों ने फायरिंग की। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

प्रदीप कुमार लोधी पुत्र प्रकाश निवासी नगला मौलवी, बन्नादेवी भाजपा युवा मोर्चा में रघुवीर पुरी मंडल के उपाध्यक्ष के पद को संभाल रहे हैं। प्रदीप के दोस्त यश पंडित निवासी खैर बाईपास का प्रदीप के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से लंबे समय से रंगबाजी को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसी विवाद के निपटारे और दोनों में सुलह कराने को प्रदीप यश को खैर बाईपास स्थित चौब सिंह इंटर कालेज के पास आयोजित समझौता बैठक में लेकर गए थे। यहां दोनों पक्षों में विवाद निपटने के बजाय गहमागहमी हो गई। मामला इतना बढ़ा की दोनों ओर से हाथापाई होने लगी। प्रदीप के दोस्त यश पंडित का आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने बंदूक निकाल फायरिंग कर दी।

फायरिंग में प्रदीप के बायें हाथ और दायें पैर में छर्रे लगे हैं। फायरिंग करके दूसरे पक्ष के लोग धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की फोन पर बन्नादेवी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले प्रदीप को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन


यहां से प्रदीप को जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरु णा राय के मुताबिक प्रदीप का उपचार चल रहा है। उसके दोस्त यश से विवाद के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें