फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से नहीं लीवर फटने से हुई थी सचिन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के रजावल मढ़ी गांव के एक खेत में लगी तारों की बाड़ से चिपककर जान गंवाने वाले सचिन की मौत करंट से नहीं, बल्कि तारों में उलझकर गिरने से हुई थी। गिरने के कारण उसका लीवर फट गया। इसके कारण अधिक रक्त बह गया और उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। उधर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अपने गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

सचिन (17) पुत्र सुभाष सिंह ठाकुर निवासी भालई, सुरीर, मथुरा बुधवार की शाम को सुरीर सीमा क्षेत्र से सटे गोंडा के गांव रजावल क्रिकेट खेलने जा रहे थे। इसी दौरान वह एक खेत में पशुओं से बचाव के लिए लगाई गई लोहे की तारों की बाड़ से चिपकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में सूचना पहुंची कि बाड़ में दौड़ रहे करंट से सचिन की मौत हुई है। इसी बात पर परिजनों ने हंगामा करने के साथ मुआवजे की मांग भी की थी। गोंडा थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर फटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें