फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को शांति भंग में किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क इलाके की एक किशोरी ने थाना पुलिस पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।

किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाया और दुष्कर्म की जगह मारपीट मामले की तहरीर लिख उस पर धोखे से अंगूठा लगवा लिया। इसके आधार पर आरोपी को शांति भंग में पाबंद कर दिया। एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी के हौसले बुलंद हो गए हैं। वह परिवार को मारने-पीटने की धमकी दे रहा है।

किशोरी ने बताया कि 31 मई की रात को उसके पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और चारपाई पर सोते समय दबोच लिया। उसने दुष्कर्म की कोशिश की। एक जून को उसके खिलाफ थाना गांधी पार्क पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौखिक शिकायत सुनने के बाद थाना पुलिस को एक सिपाही ने तहरीर लिखी, जिस पर उन्होंने अंगूठा लगवा लिया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

आरोपी के मामूली कार्रवाई पर छूटने के बाद मामले का पता किया तो पुलिस की करतूत का पता लगा। एसएसपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें