फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला किशोर से 18 हजार ले उड़े जहरखुरान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोजवेज बस में सवार होकर फरीदाबाद से कासगंज को जा रहे एक किशोर को जहरखुरानों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके बेहोश होने पर जेब में रखे 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन सहित कपड़ों से भरा बैग पार कर दिया। गांधी पार्क बस अड्डे पर पहुंची रोडवेज बस में जब किशोर अचेत हालत में मिला तो कर्मचारियों ने उसे बस से उतारकर बाहर धूप में लिटा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर शाम को उसे होश आया।
होश में आने पर युवक ने अपनी पहचान मुनेश पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ढोलना, कासगंज बताया। मुुनेश के अनुसार वह फरीदाबाद में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार को अपने गांव जा रहा था। रोडवेज बस में साथ की सीट पर बैठे दो लोगों ने उसे बातों में लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्ती होने पर वह कोल्डड्रिंक पीने की जिद करने लगे। उसे पीते ही नशा झा गया। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। जहरखुरान जेब में रखे 18 हजार, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग ले गए। गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार युवक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके परिजनों को वारदात की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें