फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को सीमेंट से लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके के खैर बाईपास पर गुरुवार शाम को सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ जब 10वीं का छात्र घर से कोचिंग के लिए जा रहा था। घायल छात्र को सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई। लेकिन छात्र ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। उधर, ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रोहित कुमार (18) पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला कलार क्षेत्र के ही एक प्राइवेट स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। छात्र शाम को अपने घर से बाइक लेकर कोचिंग जाने के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार खैर बाईपास पर पीछे से आ रहे सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद से मां बेसुध हालत में है। फरार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की तैयारी है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें