फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बेचने से इंकार करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके के फिरदौस नगर में झुग्गी-झोपड़ियों में परिवार संग रहने वाली एक महिला को दबंगों का गांजा-चरस बेचने का प्रस्ताव ठुकराना भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला पर तमंचे से फायर कर दिया और उसकी बेटी के हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


पीड़िता बानों के अनुसार क्षेत्र का एक युवक अपने बरौला जाफराबाद निवासी साथी के साथ घर में घुस आया और गांजा-चरस बेचने की कहने लगा। अवैध धंधा करने से इंकार करने पर क्षेत्र के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। साथ ही उसके साथी ने बेटी के हाथ में चाकू मार दिया। महिला का आरोप है कि दबंग क्षेत्र के अन्य लोगों पर भी अवैध धंधा करने को दबाव बनाते हैं। एसएसपी के अनुसार महिला की शिकायत थाना सिविल लाइंस पुलिस को भेज दी है। थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें