फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा 47 बीघा का जबकि धरातल पर भूमि शून्य। फर्जी जमीन दिखाकर एक करोड़ तैतालिस लाख ढ़गे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



टप्पल क्षेत्र में फर्जी जमीन दिखाकर रुपये ठगने का सिलसिला रुक नहीं रहा। अब तक जमीन के सौदों के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा हो चुका है। अब दिल्ली निवासी एक शख्स से फर्जी जमीन दिखाकर 1.43 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

जितेंद्र सिंह निवासी दिल्ली 95 ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने अवधेश कुमार पुत्र भूदेव प्रसाद, सुगड़ सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह और रफीक पुत्र अनीस से विभिन्न गाटा संख्याओं में 47 बीघा जमीन खरीदी और इसकी एवज में 1.43 करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन


चार लाख रुपये का स्टांप शुल्क दिया गया। इस तरह अन्य खर्चों के साथ जमीन खरीदने में करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन बाद में पता चला कि जिस जमीन को दिखाया, वह किसी और की निकली।

इस मामले में 14 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें शशीप्रभा, पवन, ओमवती, अवधेश कुमार, सुगड़ सिंह, रफीक, लाल सिंह, दलवीर सिंह, रौनक अली को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अब तक आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दिल्ली निवासी जितेंद्र ने बताया कि यह भूमि पत्नी के नाम से खरीदी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज कराने में पूरा एक वर्ष हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें