क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद।
मई-खंदौली मार्ग पर एक बाइक सवार बिजली के पोल से बाइक सहित जा टकराया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक कालू पुत्र गोविंदा निवासी गांव मिढ़ावली उम्र 22 साल रविवार को खंदौली से अपने गांव मई के लिए मई-खंदौली रोड से होकर आ रहा था।
इसी दौरान अचानक उसकी बाइक रोड पर लगे एक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक इतनी तेजी से पोल से टकराई कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
कैंटर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, घायल
सादाबाद। मई खंदौली रोड पर ही एक पेट्रोल पंप के सामने एक कैंटर वाहन ने बाइक सवार एक मासूम सहित तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया।
बल्देव के गांव मगना निवासी पूनम पत्नी उत्तम सिंह अपने भाई रिंकू के साथ बाइक से खंदौली से मगना के लिए जा रही थी।
पूनम की गोद मेें उसका मासूम बेटा सत्यम भी लगा हुआ था, जैसे ही कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी, तीनों सड़क पर गिर गए। पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। सत्यम के भी सिर में चोट आई। रिंकू भी घायल हो गया।
--------------