फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच झड़प, नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। एक बाइक को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट पर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच झड़प और नोकझोंक हो गई। काफी देर तक मौके पर पुलिस और अधिवक्ता जुटे रहे।

जानकारी के मुताबिक बनारसीपुर का एक व्यक्ति बाइक लेकर अपने अधिवक्ता विशंबर सिंह के पास तारीख के लिए आया था। इसी दौरान वहां आए एक और व्यक्ति ने उक्त व्यक्ति पर आरोप लगाया कि यह व्यक्ति चोरी की बाइक से तारीख करने आया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जैसे ही बाइक लेकर आए व्यक्ति को पकडना चाहा, वैसे ही वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अधिवक्ता विशंबर सिंह का कहना था कि बिना किसी लिखित शिकायत पुलिस को बाइक पर आए व्यक्ति को नहीं पकडना चाहिए और अगर पकडना ही है तो शिकायतकर्ता और बाइक लेकर आए व्यक्ति दोनों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन


मौके पर उपनिरीक्षक सुशील शर्मा भी पहुंच गए। काफी देर तक पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बहस होती रही। बाइक सवार का कहना था कि वह एक शीतगृह पर काम करता है और अपने मैनेजर की बाइक को लेकर आया है। इधर, यह भी बताते हैं कि जिस व्यक्ति ने बाइक चोरी की होने की शिकायत की थी, उसके और बाइक सवार के बीच पहले से कोई झगड़ा चल रहा है। बाद में पुलिस शिकायतकर्ता और बाइक सवार व्यक्ति और बाइक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें