फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रको के बीच दबकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रकों के बीच दबकर पल्लेदार की मौत

मुआवजे की मांग को लेकर पल्लेदारों ने की हड़ताल
धान आवक के चलते हड़ताल से मंडी का काम प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
खैर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार की रात धान की गाड़ी लोड करते समय दो ट्रकों के बीच में आने से दबकर 45 वर्षीय पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके साथी उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पल्लेदारों ने हड़ताल कर दी और मृतक को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी में धान की आवक के चलते रोजाना रात्रि में ट्रकों को लोड करने का कार्य चल रहा है। गुरुवार की रात्रि पल्लेदार परमेश्वर पासपान पुत्र तनुक पासवान निवासी लालपुर बिहार एक ट्रक में धान के बोरे लोड करा रहा था कि पीछे खड़े ट्रक का चालक उसे बैक करने लगा। इसी दौरान परमेश्वर दोनों ट्रकों के बीच दब गया। मेडिकल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मंडी समिति में काम करने वाले पल्लेदार उसके समर्थन में आ गए तथा काम बंद कर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मंडी यूनियन अध्यक्ष संजय शर्मा बंटी व महामंत्री सीताराम अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आढ़तियों से चंदा एकत्रित कर पीड़ित परिवार की मदद की बात कही परंतु पल्लेदार पांच लाख रुपये ट्रक चालक से दिलाए जाने की मांग पर अड़े थे। धान की आवक के चलते पल्लेदारों की हड़ताल से मंडी का काम काज प्रभावित हो रहा है। मंडी समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा बंटी का कहना है कि उनकी पीड़ित परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है। आढ़ती मिलकर मदद के लिये भी तैयार हैं। परंतु पांच लाख रुपये देना व्यापारियों के स्तर से संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें