फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर बदमाशों ने दिनदहाडे़ स्वर्णकार लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कस्बे में गुरुवार शाम चार बजे के लगभग गांव जा रहे स्वर्णकार को बाजिदपुर भट्टे के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। बदमाशों ने स्वर्णकार से हजारों रुपये के आभूषणों व नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

बता दें कि गौरोला निवासी खेमचंद पुत्र राजवीर वर्मा आभूषणों तथा अन्य सामान को बैग में रखकर जट्टारी से बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। बाजिदपुर के भट्टे के पास दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर यह बदमाश खेमचंद से आभूषण व नकदी से भरा बैग छीनकर जट्टारी की तरफ फरार हो गए। खेमचंद के अनुसार बैग में पचास हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषण, सात हजार की नकदी तथा अन्य आभूषण थे। खेमचंद ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को यूपी 100 को दी।

पीड़ित तहरीर देने जट्टारी पुलिस चौकी पहुंचे। यहां से पीड़ित को टप्पल थाने भेज दिया गया, लेकिन वहां दरोगा के न होने का हवाला देते हुए इंतजार करने व सुबह आने की कहा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष कार्यवाही के लिए दरोगा का इंतजार करता रहा। इसके बाद वह निराश होकर घर लौट गया।
विज्ञापन


जट्टारी चौकी के विनय कुमार दरोगा ने कहा कि घटना के संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। फिर भी छानबीन की जा रही है। टप्पल थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें