फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने युवक को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सब्जी मंडी जा रहे युवक में कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। मृतक के भाई छोटू ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम जरैया निवासी भोला पुत्र मुन्नालाल मंगलवार की सुबह सब्जी का फड़ लगाने के लिए मंडी जा रहा था। कस्बा में हाईवे पर जमा मस्जिद के निकट पीछे से आ रहे कैंटर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कैंटर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हाथरस गेट थाने की पुलिस ने चालक को मय कैंटर के गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर आ गए। भोला को लेकर परिजन उपचार के लिए हाथरस गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के भाई छोटू ने दुर्घटना की रिपोर्ट कैंटर चालक के खिलाफ लिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें