फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद की शांति में पलीता लगाने की कौशिश, दो मंदिरो में एक साथ तोड़ी देवी देवताओं की पांच मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
विज्ञापन


कस्बे के मंदिर आदिनारायण एवं भट्टेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने पांच मूर्तियां तोड़कर अकराबाद की शांति में पलीता लगाने की कोशिश की। मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने मूर्तियां खंडित देखकर लोगों को सूचना दी तो बड़ी संख्या में कस्बेवासी पहुंच गए। टूटी मूर्तियां देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस यह किसी नशेड़ी की हरकत मान रही है। सहयोग से मंदिर में नई मूर्तियां लगवाने का भरोसा दिलाकर पुलिस ने कस्बावासियों को शांत कराया।

कस्बे के मोहल्ला ठाकुर देवालय स्थित करीब चार सौ वर्ष पुराने मंदिर आदिनारायण के प्रांगण में अंदर तीन भवन हैं, जिनमें एक श्रीराम परिवार, दूसरा शिव परिवार और तीसरे में बालाजी महाराज विराजमान हैं। मंदिर की देखभाल के लिए जनकपुर के पुजारी प्रमोदानंद अपने परिवार समेत मंदिर के पास बने कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पुजारी प्रमोदानंद ने पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों के कपाट खोले तो शिव मंदिर में शिवलिंग के पास मां पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय व नंदी की मूर्तियां खंडित देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने आसपास के निवासियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी। मंदिर में मूर्तियां खंडित होने की जानकारी पर कस्बे के तमाम लोग वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस वहां मूर्तियां खंडित होने के संबंध में लोगों से जानकारी कर ही रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के धौरी मार्ग स्थित भट्टेश्वर महादेव मंदिर में भी किसी ने देवी लक्ष्मी की मूर्ति को उखाड़ दिया। इससे मूर्ति खंडित हो गई है। एक साथ दो मंदिरों में मूर्तियां खंडित होने की खबर पर पुलिस के हाथ, पैर फूल गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने दोनों मंदिरों में पहुंचकर लोगों के सहयोग से नई मूर्तियां लगवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


मंदिरों में मूर्तियां खंडित करने का काम किसी नशेड़ी का प्रतीत हो रहा है। मंदिर कमेटी को लेकर भी कस्बे के दो पक्षों के बीच कुछ विवाद चल रहा है। हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार दुबे, थाना प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें