फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी वाले के सूने घर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के मोहल्ला अंबेडकर पार्क में एक सब्जी विक्रेता के सूने मकान से चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बच्चों की गुल्लक और घर में लगा एलसीडी सहित एक भगोना भी नहीं छोड़ा। चोरी के बाद चोर घर में रखा दूध भी साफ कर गए।

धनीपुर में अंबेडकर पार्क निवासी कौशल पुत्र होती लाल की इलाके में ही सब्जी की दुकान है। गुरुवार को कौशल के बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी पत्नी रीना भी रामघाट रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गई हुई थी। चोरों का इस बात का पूरा अंदाजा था कि कौशल के घर में कोई नहीं है।
विज्ञापन


वह बेहद इत्मीनान से उसके घर में दाखिल हुए और घर में रखा माल साफ कर दिया। जब कौशल की पत्नी रीना घर वापस पहुंची तो घर में अस्त व्यस्त स्थिति को देखा तो अंदाजा हुआ कि चोरी की घटना हुई है।
विज्ञापन


घर में जब तलाशी की गई तो पता चला कि पांच हजार रुपये की नगदी, सोना चांदी के जेवर आदि के साथ साथ बच्चों की गुल्लक, कुछ कपड़े, एलसीडी , भगोना मय ढक्कन आदि चोरी कर ले गए। घर में भगोने में रखा दूध भी चोर साफ कर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें