फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन के नाम पर बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक बैंक के कर्मचारी ने गोल्ड लोन के नाम पर सोना लेकर हरदुआगंज की एक महिला के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

हरदुआगंज के कलाई की निवासी हेमलता शर्मा पत्नी रामकुमार शर्मा ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि वह जवां के सिकंदरपुर में बैंक शाखा में गईं। वहां पर बैंक कर्मचारी ने बताया कि अगर वह सोने पर लोन लेना चाहती हैं तो सोना अलीगढ़ ले आना। वहां पर उसका वैल्यूएशन कराकर लोन दिला दूंगा।
विज्ञापन


कर्मचारी की बात पर विश्वास करके 19 फरवरी को वह अलीगढ़ पहुंची। एप्रूवल कराने की बात कहकर कर्मचारी उसे क्वार्सी चौराहे पर ही छोड़ गया और सौ ग्राम सोना ले गया।

काफी देर बात जब कर्मचारी नहीं आया तो उसे फोन किया गया, लेकिन कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पीड़िता बैंक पहुंची तो कर्मचारी ने कहा कि एक हफ्ते में काम हो जाएगा।

इसी तरह महीनों तक वह टालता रहा। ब्रांच मैनेजर से शिकायत की तो वह भी फैसले का आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। जब जवां थाने पर शिकायती पत्र दिया तो वहां से टाल दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाले इस बैंक कर्मचारी का जवां से अलीगढ़ ट्रांसफर हो गया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया और फर्जी सुलहनामे की कापी थाने में लगा दी। एसएसपी ने इस प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें