फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चोरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ। नगर में चोर पुलिस की ढील के कारण मनमर्जी से चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जीटी रोड स्थित जिम्मी कंप्यूटर पर चोरों ने एक माह में दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देकर नया एसी चुरा लिया। यही पर न्यूज एजेंसी का कार्यालय भी है।
विज्ञापन

बता दें कि पहली चोरी एक माह पूर्व चोरों ने रात में उस समय की जब कि कार्यालय की छत पर लगी सोलर प्लांट की पांच प्लेटों को चोरी कर लिया। इसकी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी की लेकिन चोरों का पता नहंीं लगा पाई। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए तथा रविवार की रात्रि में जीटी रोड पर दुकान के टैरेस पर लगे एक किलोवाट स्पिलिट एसी का कंप्रेशर पार्ट चुरा ले गए। चोरी का पता प्रात: कार्यालय खोलने पर लगा। बता दें कि एक माह में चोरों ने आम स्थानों पर आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन कोतवाली पुलिस की लापरवाही से एक भी मामला नहीं खुल पाया। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस चोरों तक नहंीं पहुंचेगी तब तक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगना असंभव है। कस्बा चौकी पर दो प्रभारी तैनात हैं, एक हेमंतराघव तथा दूसरे इजहार अहमद इसके अतिरिक्त पुलिस की कोबरा बाइक दस्ता बस स्टेंड के निकट रात में तैनात रहता है, लेकिन चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें