फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के फोन पर दुर्व्यवहार करने वाले को दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के शाहजमाल इलाके के युवक को एसएसपी के नंबर पर बार-बार कॉल करना और शिकायत निस्तारण के लिए खुद के पास बुलाने का दबाव डालना भारी पड़ गया। युवक को पहले तो काफी समझाया गया और जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो एसएसपी दफ्तर पहुंचने पर उसे वहां बैठाकर सख्त हिदायत दी गई। बाद में काफी देर बैठाए रखने के बाद ही उसे घर भेजा गया।

दरअसल शाहजमाल का अनीस नाम का युवक अपने रिश्तेदार परिवार की युवती की ससुरालियों से विवाद को लेकर शिकायत पुलिस से करना चाह रहा था। उसने कहीं से एसएसपी का सरकारी सीयूजी नंबर लेकर सीधे उनको पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे फोन मिला दिया। उस वक्त मोबाइल पीआरओ के पास था। पीआरओ ने बताया कि आप दफ्तर पहुंच जाओ, वहीं साहब मिलेंगे और उन्हें शिकायत बता देना। इस पर फिर उसने 1.30 बजे फोन मिलाया कि तुम अभी तक हमारे पास नहीं आए।
विज्ञापन


इस पर पीआरओ ने फिर उसे समझाया कि साहब दफ्तर में मौजूद हैं। आप यहां आ जाओ। युवक ने दूसरी बार के कॉल पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर दिया। इस पर पीआरओ ने उसे समझाया भी और डपटते हुए कहा कि जो भी बताना है, सामने आकर बताओ। इसके बाद वह ढाई बजे फिर एसएसपी दफ्तर पहुंचकर फोन करने लगा। इस बार भी उसने ऐसे ही शब्दों का प्रयोग किया कि हम यहां दफ्तर आ गए हैं, तुमसे मुलाकात कहां और कैसे होगी।
विज्ञापन


इस बार पीआरओ का माथा ठनक गया और सिपाहियों को इशारा कर युवक को पहले हिदायत दिलाई। उसके साथ आए परिजनों को एसएसपी से मिलवाया। बाद में उस युवक को भविष्य में फोन पर इस तरह का व्यवहार न करने की हिदायत देकर घर भेजा गया। इस दौरान युवक ने भी अपनी गलती मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें