फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज के कारण मकान में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट के बरी चौक मोहल्ला में सोमवार को एक मकान में सिलिंडर लीकेज के कारण आग लग गई। घटना उस समय हुई जब घर की एक महिला रसोई में खाना बना रही थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

वीरेंद्र निवासी बरी चौक, पला साहिबाबाद, सासनी गेट ने बताया कि सुबह के समय पत्नी रर्सोई में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में लगा पाइप लीकेज करने लगा। लीकेज से बाहर निकलती गैस ने आग पकड़ ली। आग लगते ही पत्नी रसोई से बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रर्सोई में रखे सामान ने भी आग पकड़ ली। इससे परिवार वाले दहशत में आए। मकान से सभी बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों को आग की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सामान और रसोई का सामान जलकर राख हो गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें