फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा कालोनी में मकान दिलाने के नाम पर शातिरों ने वृद्धा से 25 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डूडा कालोनी में आवास दिलाने के नाम पर तीन शातिरों ने एक वृद्ध महिला से 25 हजार की ठगी कर ली। वृद्धा द्वारा पैसा वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश कुलहरि से की है। एसएसपी ने थाना बन्नादेवी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमलेश वार्ष्णेय पत्नी श्यामलाल वार्ष्णेय निवासी माली नगला जानकी नगर नौरंगाबाद थाना गांधी पार्क एक वृद्ध व विधवा महिला हैं। दूसरों के सहारे उनकी गुजर बसर होती है। चार माह पूर्व पीड़ित ने अपनी बेटी के नाम से डूडा कालोनी में मकान के लिए फार्म भरा था। आरोप है कि तभी यासमीन बेगम, अरसद निवासी सराय रहमान व अय्यूब निवासी डूडा कालोनी थाना बन्नादेवी उनके संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मकान दिलाने का लालच देकर पीड़ित से 25 हजार ठग लिए और कहा कि तीन-चार महीने में मकान मिल जाएगा। मकान न मिलने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे मारपीट करने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिल पूरा प्रकरण बताया। एसएसपी ने थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें