फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से साथ नहीं आई पत्नी तो युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते मायके में रह रही पत्नी के घर वापस नहीं लौटने पर शुक्रवार को महानगर के जलालपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने मौत को लगे लिया।

युवक पत्नी को गुरुवार शाम को वापस लेने गया था। मगर, वह नहीं लौटी तो पति ने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।

रवि (23) पुत्र पप्पू निवासी जलालपुर की 11 माह पहले देहली गेट क्षेत्र की ही कैलाश गली निवासी मधु से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपसी विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विवाद के चलते मधु रवि को छोड़कर चार माह पहले मायके चली गई। रवि ने कई बार मानने की कोशिश की। गुरुवार शाम को रवि अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। मगर, वह साथ नहीं आई। इस बात से परेशान रवि ने शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली।

परिजनों के अनुसार रवि के कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसके दरवाजे को खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां से परिजनों को दोपहर बाद शव सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें