क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
साइकिल से डीजल लेकर अपने गांव जा रहे एक किसान की मथुरा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना गोंडा के गांव कैथवरी निवासी लखपत सिंह (55) पुत्र राम सिंह बुधवार की शाम को चार बजे मथुरा रोड स्थित सहारनपुर से डीजल लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह पीपल नगला मोड़ पर घर जा रहा था। जैसे ही वह पीपल नगला मोड़ पर पहुंचा वैसे ही इगलास की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने साइकिल को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।