फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी बोगी पलटने का हर्जाना भरेगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे के मालगोदाम में मालगाड़ी की एक बोगी अचानक सड़क पर पलट जाने के मामले में हर्जाने का पूरा भार संबंधित व्यापारी पर डाला जाना तय हो रहा है। जिसके पास सीमेंट उतारने का ठेका था।

शुक्रवार दोपहर ग्यारह बजे के करीब सीमेंट से लदी इस मालगाड़ी की एक बोगी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई थी। बुधवार रात आठ बजे के करीब कानपुर से आई एक्सीडेंट रीलीफ ट्रेन से इस बोगी को सड़क से हटा कर यार्ड की खाली जगह पर रखवाया।
विज्ञापन


रात ढाई बजे तक ये काम चला। इस दौरान इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीओएम सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस घटना की जांच कराने के बाद असंतुलन करने के लिए जिम्मेदार हैंडलर एजेंट को माना है, जिसकी लेबर सीमेंट की बोरियां उतार रही थीं।
विज्ञापन


बोरियां एक तरफ से उतारी गई थीं, जिससे दूसरी ओर की बोगी की दीवार पर बोझ अचानक बढ़ गया और पूरी बोगी असंतुलित होकर गिर गई। वहीं उत्तर रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य संजय पंडित ने कहा है कि रेलवे अपनी अव्यवस्थाओं का बोझ व्यापारियों पर डाल कर सही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें