फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून दिलाने के नाम पर तीन हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ब्लड दिलाने के नाम पर जिला अस्पताल में 3 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की पत्नी जिला महिला अस्पातल में भर्ती है। वहां पर प्रसव से पहले उसे खून की कमी बताई गई और ब्लड का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। हालांकि बाद में ब्लड बैंक से ब्लड की व्यवस्था हो गई। ठगने वाले व्यक्ति का कोई पता नहीं चला।

गभाना के खिरतपुर का निवासी विनोद अपनी पत्नी रेनू को लेकर जिला महिला चिकित्सालय आया और भर्ती करा दिया। यहां पर रेनू को खून की कमी बताई गई। विनोद खून लेने जब मलखान सिंह जिला अस्पताल आया तो उसे एक व्यक्ति मिल गया। उसने विनोद को गुमराह करते हुए कहा कि यहां से ब्लड मिलना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन


यह लोग पहले मांगने वाले का ब्लड लेते हैं उसके बाद ब्लड देते हैं। विनोद को डराया भी गया। उससे कहा कि तीन हजार रुपये हों तो आसानी से वह ब्लड दिला सकता है।
विज्ञापन


विनोद ने तीन हजार रुपये दे दिए। अभी आने की बात कह कर वह व्यक्ति चला गया और लौटा नहीं। यह बात विनोद ने जिला महिला अस्पताल आकर वहां मो. फैज और प्रशासन को बतायी। जिसके बाद ठगने वाले व्यक्ति की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। बाद में अलग से ब्लड की व्यवस्था करायी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें