फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर वकील से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के व्यस्ततम इलाके सेंटर प्वाइंट पर सोमवार को दिन दहाड़े बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे अधिवक्ता से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश भाग गए। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा खैर बाईपास के राज नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी मीना शर्मा आंगनबाड़ी वर्कर हैं और उनकी तैनाती लोधा के गांव मूसेपुर पर है। सोमवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे देवेंद्र कुमार शर्मा बाइक से अपनी पत्नी और बेटे विक्रांत शर्मा के साथ मैरिस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर आए थे।
विज्ञापन


यहां से उन्होंने दो बार में 50-50 हजार रुपये निकाले। 50 हजार रुपये का एक बंडल तो उन्होंने पर्स में रख लिया। दूसरा 50 हजार रुपये का बंडल कैरी बैग में रख लिया और उसे बाइक के हैंडल पर टांग लिया। यहां से देवेंद्र कुमार शर्मा को पीएनबी की सासनी गेट शाखा में जाना था।

इसके लिए वह श्याम नगर की ओर बढ़े, लेकिन वहां जाम लग रहा था। इसके बाद वह रामघाट रोड जाने के लिए समद रोड की ओर बढ़े तो यहां पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हैंडल पर टंगा कैरी बैग (जिसमें 50 हजार रुपये रखे थे) झपट लिया और भाग गए।

देवेंद्र कुमार शर्मा ने शोरगुल मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। 50 हजार का दूसरा बंडल पर्स में रखा होने के कारण बच गया। घटना के संबंध में देवेंद्र कुमार शर्मा ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में खोजबीन कर रही है।

घटना को लेकर अधिवक्ताओं आक्रोश
घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। वरिष्ठ अधिवक्ता राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य का विषय है कि समद रोड जैसा व्यस्त इलाका और दिन का समय भी सुरक्षित नहीं रहा है। घटना से पता लग रहा है कि लुटेरों को पुलिस का खौफ नहीं है। अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि अधिवक्ता के साथ हुई लूट का जल्द ही खुलासा और रकम बरामद नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जा सकता है। अन्य अधिवक्ता दिनेश शर्मा, कपिल कुमार, राकेश पंडित, आलोक कुमार सिंघल आदि ने भी घटना को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन


जाम की वजह से हो गया काम
देवेंद्र कुमार शर्मा श्याम नगर की ओर जा रहे थेे, लेकिन वहां जाम होने के चलते वापस लौटे और समद रोड के जरिए रामघाट रोड तक पहुंचने का तरीका अपनाया, लेकिन यहीं पर लूट की घटना हो गई। अगर जाम नहीं होता और देवेंद्र श्याम नगर की ओर से होकर गए होते तो शायद घटना टल जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें