फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से अलीगढ़ आ रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बेहोश हो जाने पर उससे नगदी एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

थाना देहली गेट के शिव शक्ति मंदिर के निकट निवासी अशोक पुत्र जोगेंद्र सिंह महरौली दिल्ली में मजदूरी करता है रविवार की शाम दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा अलीगढ़ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल गोदाम पर अज्ञात जहरखुरानों ने उसे नशीली चाय पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी जेब में रखे मोबाइल, चार हजार रुपये, कपड़ों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। बेहोश पड़े अशोक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर अशोक अपने घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें