न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मुकेश माहौर पर जानलेवा हमले के आरोपी मीनाक्षी सिनेमा के मैनेजर सुधीर सिसौदिया को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 16 मार्च को थाना सिविल लाइंस का घेराव करेंगे।
यह चेतावनी हिंदू जागरण मंच महानगर के अध्यक्ष सोनू सविता एवं विभाग संयोजक अमित राजा ने दी है। पदाधिकारियों का कहना है कि घटना के 15 दिन बाद भी कार्यकर्ता के ऊपर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। हमलावर पुलिस से मिलकर मामले को रफा-दफा करने में जुटे हुए हैं।