फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोरावर में बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना देहली गेट के रोरावर क्षेत्र में रविवार शाम को दो बच्चों में झगड़ा होने पर बड़ों के बीच लाठी-डंडे चल गए। बच्चों के बीच विवाद खेलकूद के दौरान हुआ था। एक बच्चे ने अपने परिजनों से इस बात की शिकायत की। इस पर आक्रोशित हुए परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इसमें एक बच्चे के पिता को चोट आई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


वाकये के अनुसार रोरावर निवासी असलम का बेटा घर के बाहर पड़ोस के बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद असलम का बेटा अपने घर आ गया। इसी दौरान दूसरे बच्चे ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत कर दी। आक्रोशित परिजनों ने असलम के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम के अनुसार लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से परिवार की पिटाई लगा दी। आरोप है कि उन्होंने चाकू से भी वार किया। इधर, झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। हमले में घायल असलम को मलखान सिंह जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। इधर, क्षेत्र में यह अफवाह भी फैल गई की विवाद सट्टेबाजों के बीच हुआ है। हालांकि थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय ने इस बात से इंकार किया। उनके मुताबिक विवाद बच्चों के बीच झगड़ा होने पर हुआ था। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें