फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भ्रष्टाचार की शिखायत पर डीआईजी जेल ने बयान लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एक नेता की जेल के संबंध में जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के मामले में मंगलवार को डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी अलीगढ़ आए और शिकायत करने वाले आप नेता कमल सिंह के बयान लिए। बयान होने के बाद अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सासनी गेट के पला साहिबाबाद के रहने वाले आप के नेता कमल सिंह दहेज हत्या के मामले में 2015 में जेल गए थे। सन 2017 में जमानत पर रिहा होने के बाद कमल सिंह ने जेल में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि जेल में मशक्कत काटने, मिलाई करवाने आदि के नाम पर जबरदस्त उगाही होती है। यहां पर उनसे कभी चार हजार, कभी दो हजार रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा अन्य अनियमितताओं के संबंध में भी कहा गया था।
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद मंगलवार को डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी अलीगढ़ आए और कमल सिंह को बयान के लिए बुलवाया गया। बयान में कमल सिंह ने वही सब बातें कहीं जिनका जिक्र शिकायत में किया गया था। अब बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें