फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी में मां-बेटी के साथ दिन दहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी के पॉश इलाके जनकपुरी पानी टंकी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवारों ने सड़क पर पैदल जा रही मां-बेटी से पांच हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया। दोनों महिलाओं ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। मगर, तब तक बदमाश फरार हो गए। महिला के बेटे ने थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है।

निर्मला गंगल निवासी जनकपुरी, क्वार्सी ने बताया कि वह अपनी बेटी सरला गंगल के साथ नुमाइश देखने को घर से निकलीं थीं। रामघाट रोड पर काफी देर इंतजार के बाद भी सवारी वाहन नहीं मिलने पर वह वापस घर को लौट रही थीं।
विज्ञापन


जनकपुरी स्थित पानी टंकी के पास पहुंचते ही दो बाइक सवार अचानक पीछे से आए और बेटी के हाथ में लगा पर्स छीनकर भाग गए। महिला के अनुसार पर्स में पांच हजार की नकदी और जरूरी कागजात रखे थे। महिला के बेटे विपिन गंगल ने इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है। विपिन ने बताया कि वह पेट्रोल पंप कारोबारी हैं। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस बदमाशों की धरपकड़ को जुटी है।

गांधी पार्क बस अड्डे पर भीड़ ने दबोचा लुटेरा
गांधी पार्क बस अड्डे के पास एक दंपती से लूट कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया। लुटेरे की जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से दंपती से लूटा पर्स और तीन हजार की नकदी बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


देवकी नंदन निवासी बघेल नगर, क्वार्सी ने बताया कि वह अपनी पत्नी उमा रानी के साथ मामू भांजा बाजार में खरीदारी करने को जा रहे थे। इसी गांधी पार्क स्टैंड पर वह ई-रिक्शा से उतरे ही थे कि एक युवक तेजी से भागता हुआ उनके पास आया और पत्नी के हाथ में लगा पर्स छीनकर भाग गया। शोर मचाने पर गांधी पार्क बस अड्डे के सामने भीड़ ने उसे दबोच लिया। बदमाश की जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना गांधी पार्क पुलिस के अनुसार बदमाश के पास से दंपती से लूटा पर्स और तीन हजार की नकदी बरामद हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें