फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपों पलटने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के एफएम टॉवर के पास मंगलवार को एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो के अंदर बैठे एक वृद्ध की दबकर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक वृद्ध के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी पुलिस ने बताया कि अकील (60 वर्षीय) पुत्र हबीब निवासी ग्राम तेजपुर, जवां जिला कोर्ट मेें एक मामले में तारीख पर सुनवाई के लिए आ रहे थे। टेंपो चालक ने जवां से घंटाघर तक के लिए सवारियां बैठाई थीं। शहर के एफएम टॉवर के पास पहुंचते ही टेंपो के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो असंतुुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर चढ़ते ही वह पलट गया। इसमें लगभग नौ सवारियां बैठी हुईं थी, जिनमें आधा दर्जन सवारियां टेंपो के नीचे दब गईं। इसमें वृद्ध अकील की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी की सवारियों को चोटें आईं हैं। राहगीरों ने आनन-फानन में टेंपो को सीधा कर सवारियां को निकाला। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही वृद्ध की हादसे में मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें