फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड मंडलीय कमांडेंट गोरखपुर, मुरादाबाद व झांसी पर अनुशासन की सख्त कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ में जिला कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार संभाल चुके होमगार्ड मंडलीय कमांडेंट गोरखपुर अजय कुमार पांडेय और मुरादाबाद के मंडलीय कमांडेंट पीयूष कांत, झांसी के मंडलीय कमांडेंट आरके आजाद पर विभागीय कार्रवाई तय हो गई है। इन लोगों पर पद पर रहते हुए अनियमितता करने का आरोप है। दस साल तक चली जांच के बाद प्राथमिक जांच पूर्ण हो गई है।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड मुख्यालय की स्टाफ अफसर प्रतिभा आंबेडकर की ओर से एक पत्र अजय कुमार पांडेय मंडलीय कमांडेंट गोरखपुर को भेजा गया है। जिसमें लिखा है कि शासन 21 अगस्त 2018 के पत्र के निर्देशन में 22 अप्रैल 2008 से 9 मई 2008 तक व 24 जून 2008 से 5 जुलाई 2008 तक उन्होंने अलीगढ़ में जिला कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार देखा है।
विज्ञापन


इस अवधि में कार्यालय में गंभीर प्रवृत्ति की अनियमितता की शिकायत तत्कालीन मंडलीय कमांडर की ओर से की गई थी। जिसकी जांच वित्त नियंत्रक होमगार्ड मुख्यालय से कराई गई।

जांच अधिकारी द्वारा 11 मई 2018 को उपलब्ध कराई गई जांच आख्या परीक्षण के बाद पीयूष कांत मंडलीय कमांडेंट मुरादाबाद, आरके आजाद मंडलीय कमांडेंट झांसी व अलीगढ़ के कार्यवाहक जिला कमांडेंट रहे अजय कुमार पांडेय गोरखपुर के विरुद्ध सरकारी सेवक अनुशासन-अपील नियमावली 1999 के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई तय कर दी गई है।
विज्ञापन


अब डिप्टी कमांडेेंट जनरल होमगार्ड मुख्यालय एसके सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अत: शासन के उक्त आदेश के क्रम में आपका लिफाफा बंद कर दिया गया है। अब इस पत्र को प्रेषित किया जा रहा है। अपनी हस्ताक्षर प्रति भेज कर तत्काल मुख्यालय को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें