न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलवर कांड के विरोध में एएमयू छात्रों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
छात्रों ने लाइब्रेरी कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया और राष्ट्रपति से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की।
छात्र नेता हुजैफा आमिर रशादी ने कहा कि आज हिंदुस्तान लोकतंत्र न होकर भीड़ तंत्र में तब्दील हो गया है। नफरत इतनी बढ़ा दी गई है कि लोग इंसानियत भूल कर गाय के नाम पर धर्म विशेष के लोगों को निशाना बना रहे हैं। सरकारी खामोशी बता रही है कि सरकार इसमें शरीक है।
इस अवसर पर मौलाना अलाउद्दीन, नबील उस्मानी, बशर आजमी, तारिक अबदुल्लाह, अबु बकर, नदीम अंसारी, फैजुल हसन, सुभान आदि मौजूद थे।