फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में कैदी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला जेल में एक कैदी की गुरुवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके सीने में तेज दर्द उठा था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक ही सामने आई है।


रामवीर शर्मा पुत्र रामचरण निवासी जहानगढ़ जिला जेल की बैरक नंबर 13 में बंद था। उसे 29 नवंबर 2015 में टप्पल के राधिका विहार स्थित भगवती होटल के सामने रास्ते देने के विवाद में दीपक पुत्र विनोद कुमार निवासी राधिका विहार, टप्पल की तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा हाल ही में 17 मार्च 2019 को एडीजे-7 की कोर्ट ने सुनाई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को वह कैदियों-बंदियों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी तो सुरक्षाकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जेल अधीक्षक अलोक सिंह के मुताबिक रामवीर दिल का मरीज था। 17 से 23 दिसंबर 2018 को मेडिकल कालेज में उसका उपचार भी चला था। इसके बाद जेल में भी उपचार चला था। जेल अधीक्षक के अनुसार रामवीर से मिलने उसके पिता व अन्य परिजन गुरुवार को जेल आए थे। मगर, किसको पता था कि वह अपने परिवार से आखिरी बार मिल रहा है।
विज्ञापन


इधर, परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शुक्रवार को गमगीन माहौल में रामवीर के शव का अंतिम संस्कार किया। इधर, परिजनों ने जेल प्रशासन पर मौखिक तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार कैदी की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में जांच भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें