फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से 18 हजार और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र में भट्टा के मुनीम से दो बाइक सवार अज्ञात बदमाश 18 हजार रुपये और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर ले ली है।

बिट्टू शर्मा पुत्र गिर्राज किशोर आगरा रोड स्थित गगन पब्लिक स्कूल के पास रहते हैं। वह गांव धौरापालन पर जेएस भट्टा पर मुनीम का कार्य करते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह भट्टे से बाइक पर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से आए दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर 18 हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें