फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप विहार के बाहर सिपाही की बहन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में सक्रिय झपटमारों ने रविवार देर रात एटा से यहां अपने भाई के घर आ रही सिपाही की बहन से बाइक सवार बदमाश जंजीर झपट ले गए। घटना के बाद महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। सूचना पर महिला का सिपाही भाई व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। आसपास बदमाशों की घेराबंदी भी की गई। मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया है कि यहां पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात रजनीश सिंह क्वार्सी की बाईपास स्थित कुलदीप विहार कॉलोनी में रहता है। उसकी बहन सीमा पत्नी नीरज निवासी कोतवाली सदर एटा भाई से मिलने देर रात अलीगढ़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा चुंगी पर बस से उतरकर ऑटो न मिलने पर वह पैदल कुलदीप विहार आ रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश उसके गले से जंजीर झपट ले गए। इस सूचना पर तत्काल पुलिस भी पहुंच गई। अब तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि सीमा के पति निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें