फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन का नगदी और सामान रखा थैला उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इलाके में स्टेडियम के सामने से बाइक सवारों ने एक सेल्समैन की मोपेड में बीच में टंगा थैला उड़ा लिया। उसमें 75 हजार की नकदी और 20 हजार रुपये की सिगरेट रखी हुई थीं। घटना सीसीटीवी में कैद होे गई है। पुलिस इसके आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है।

नौरंगाबाद छावनी की आंबडेकर कालोनी निवासी विपिन कुमार भारती पुत्र ओम प्रकाश सेल्समैन का काम करता है। शनिवार की दोपहर को वह अपनी मोपेड पर सामान लाद कर स्टेडियम के सामने एक प्रोविजन स्टोर को सप्लाई देने गया था। मोपेड खड़ी करके वह अंदर सामान देने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने मोपेड पर बीच में टंगा थैला पार कर दिया। इसमें 75 हजार रुपये, 20 हजार रुपये की सिगरेट और हिसाब किताब का रजिस्टर था। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें