फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल हिरन के नाम का गलत इस्तेमाल पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डबल हिरन नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए तेल बनाकर इसी नाम के साथ बिकने के लिए जा रहे माल को पकड़ लिया गया है और इस मामले में थाना मडराक में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ड्राइवर को जेल भेज दिया है।

बारहद्वारी निवासी प्रवीन अग्रवाल पुत्र दिनेश गुप्ता की डबल हिरन नाम से सरसों के तेल की कंपनी है। क्वार्सी के नगला तिकौना निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश चंद इनकी कंपनी में गुणवत्ता अधिकारी के पद पर काम करते हैं। वीरेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके ब्रांड के नाम डबल हिरन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपने आदमी लगाए। जिसके बाद मडराक टोल प्लाजा पर उन्हें डबल हिरन नाम से कट्टों में लदी खल के बोरे मिले। पूछताछ की तो पता लगा कि यह माल आगरा के खेरागढ़ में एक फर्म को जा रहा था। इसके बाद पुलिस को बुलवा लिया गया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में पुलिस ने ड्राइवर सुदेश पुत्र परसादी लाल, ढाकर, खुर्जा देहात, जिला बुलंदशहर को हिरासत में ले लिया। वीरेंद्र कुमार की ओर से कापीराइट के उल्लंघन और धोखाधड़ी किए जाने का मामला ड्राइवर सुदेश, जीएस इंडस्ट्रीज और पुनीत ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया गया है। ड्राइवर सुदेश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें