फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने 25 हजारी कुख्यात बदमाश संतोष यादव गिरफ्तार, वारदात कर भाग जाता था बिहार

Mon, 22 Oct 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच फिरोजाबाद और थाना शिकोहाबाद की सयुंक्त पुलिस टीम ने कुख्यात बदमाश संतोष यादव उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। संतोष पर कई हत्याओं और लूट-डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिले में वारदात करने के बाद वह बिहार भाग जाता था। उत्तर प्रदेश के अलावा राजा ने पंजाब के पटियाला क्षेत्र में भी वारदात की है। 

विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि संतोष यादव को पटना के थान क्षेत्र गांधी मैदान के महाराज होटल के पास से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है। फरवरी माह में इस कुख्यात अपराधी ने सुपारी लेकर शिकोहाबाद में योगेश उर्फ सेट्टी एवं रिन्कू की हत्या कर दी थी। तभी से फरार था। यह आसपास के जनपदों में भी गैंग के साथ वारदात करता था। आगरा के न्यू आगरा थाना, हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें