फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: क्रिकेट रिंकू सिंह का 'ब्रूडो' लापता, बहन नेहा ने किया वीडियो जारी, पूरा परिवार है दुखी

Thu, 15 Oct 2026 03:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नेहा सिंह ने जानकारी दी है कि ब्रूडो उनके ऑजोन सिटी निवास से कल से कहीं लापता है, मिल नहीं रहा। उसकी गर्दन में लाल रंग की बैल्ट है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
ब्रूडो के बारे में जानकारी देतीं रिंकू की बहन नेहा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके पालतू डॉगी ब्रूडो के कहीं पर लापता होने की बात कही है। 

विज्ञापन


ब्रूडो के लापता होने का नेहा ने किया वीडियो जारी
नेहा सिंह ने जानकारी दी है कि ब्रूडो उनके ऑजोन सिटी निवास से कल से कहीं लापता है, मिल नहीं रहा। उसकी गर्दन में लाल रंग की बैल्ट है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है। जिसको भी मिले वह इसकी सूचना दे। ब्रूडो के लापता हो जाने पर पूरा परिवार दुखी है।

सीसीटीवी में ब्रूडो पार्क की ओर जाता दिखा
क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो पांच साल का है। हर सुबह 10 बजे वह टहलने के लिए निकलता था। वह 12 अक्तूबर को सुबह रिंकू सिंह के ओजोन सिटी परिसर स्थित आवास से टहलने निकला, पर लौटकर वापस नहीं आया। जब ब्रूडो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पार्क, सोसाइटी और आसपास तलाशा, पर वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में ब्रूडो पार्क में जाता दिख रहा, पर बाद में वह नजर नहीं आया। मीडिया रिपोर्टस के अुनसार अभी परिजन ब्रूडो को तलाश रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें