नेहा सिंह ने जानकारी दी है कि ब्रूडो उनके ऑजोन सिटी निवास से कल से कहीं लापता है, मिल नहीं रहा। उसकी गर्दन में लाल रंग की बैल्ट है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके पालतू डॉगी ब्रूडो के कहीं पर लापता होने की बात कही है।
विज्ञापन
ब्रूडो के लापता होने का नेहा ने किया वीडियो जारी
नेहा सिंह ने जानकारी दी है कि ब्रूडो उनके ऑजोन सिटी निवास से कल से कहीं लापता है, मिल नहीं रहा। उसकी गर्दन में लाल रंग की बैल्ट है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है। जिसको भी मिले वह इसकी सूचना दे। ब्रूडो के लापता हो जाने पर पूरा परिवार दुखी है।
सीसीटीवी में ब्रूडो पार्क की ओर जाता दिखा
क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो पांच साल का है। हर सुबह 10 बजे वह टहलने के लिए निकलता था। वह 12 अक्तूबर को सुबह रिंकू सिंह के ओजोन सिटी परिसर स्थित आवास से टहलने निकला, पर लौटकर वापस नहीं आया। जब ब्रूडो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पार्क, सोसाइटी और आसपास तलाशा, पर वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में ब्रूडो पार्क में जाता दिख रहा, पर बाद में वह नजर नहीं आया। मीडिया रिपोर्टस के अुनसार अभी परिजन ब्रूडो को तलाश रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेंगे।