फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्रिकेटर रिंकू ने जिले का नाम किया रोशन, माता-पिता ही नहीं अलीगढ़ को भी है नाज

Mon, 10 Apr 2023 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने जादौन क्रिकेट एकेडमी ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला और निदेशक सागर मंगला ने इस खुशी में मिठाई बांटी।
विज्ञापन
रिंकू सिंह का सम्मान करते हुए ओजोन ग्रुप के प्रवीण मंगला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह ने माता पिता का ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  से मांग कर रहे हैं कि होनहार रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया जाए। इस अवसर पर संरक्षक श्रीकिशन गुप्ता, अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, महामंत्री नरेंद्र शर्मा, अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे। उधर, डॉ. ललित उपाध्याय ने रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ पांच छक्के जड़कर केकेआर टीम को रोमांचक मैच में जीत दिला दी। 

विज्ञापन


आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने जादौन क्रिकेट एकेडमी ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला और निदेशक सागर मंगला ने इस खुशी में मिठाई बांटी। रिंकू ने वहां अपने लिए प्रॉपर्टी खरीदी है। प्रवीण ने कहा कि जिस प्रकार से रिंकू इस बार खेल रहा है, उसको देखते हुए लग रहा है कि केकेआर इस बार चैंपियन हो सकती है। इस अवसर पर शैलेंद्र चौधरी, कमाल खान, अमित ठेनुआ, सुमित बघेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें