फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : बदले आरक्षण के बाद अब महिलाओं का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के अंतिम आरक्षण ने वार्डों के चुनाव लड़ने के इच्छुक कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। अब कई दावेदारों में से कोई पत्नी के सहारे हो गया है तो कोई दूसरी जाति में अपने सबसे खास व्यक्ति की तलाश में जुट गया है। इन दावेदारों ने अपनी रणनीति बदल दी है। कुछ दावेदारों ने नई परिस्थिति में अपनी पत्नी, मां, चाची और भाभी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। जिससे चुनाव के बेहद दिलचस्प होने के पूरे आसार बन गए हैं।
विज्ञापन




निकाय चुनाव में दावेदारी करने वाले आरक्षण में बड़े बदलाव की संभावना जता रहे थे। इसी के आधार पर वह मनमाफिक आरक्षण के लिए जुगाड़ लगाने में भी जुटे हुए थे, लेकिन चुनाव आयोग के द्वारा नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के बाद अब दावेदारों को नई रणनीति बनाकर चुनाव लड़ना होगा।



नगर निगम सीमा के विस्तार के बाद शामिल हुए 19 गांवों से बनाए गए नए वार्डों में आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा माथापच्ची हो रही है। इन वार्डों में हर जाति के दावेदार हैं। नगर निगम में शामिल होने से पहले जिन गांवों में प्रधान थे वे इस बार भी वार्ड सदस्य के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कुछ जगह निवर्तमान प्रधान खुद तो कुछ जगहों पर वह अपने खास लोगों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें